Skip to content

Cholesterol Level kaise kam kare, कोलेस्ट्रॉल कम करने के घरेलु उपाय।

आज हम सेहतनामा के जानकारी के इस खजाने में आपको कोलेस्ट्रॉल के बारे में जानकारी देंगे। हम आपको बातएंगे की Cholesterol Level को कम किन किन तरीको को अपनाकर किया जा सकता है तथा उसको कम करने के घरेलु उपाय क्या है (Home Remedies For Cholesterol in Hindi 2021 ) जैसा की हममें से जयादातर लोगो को पता होगा की खराब कोलेस्ट्रॉल के कारन कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पर सकता है। इसीसलिए ये जरुरी भी है की इसकी सही जानकारी हाशिल कैसे करे।

कोलेस्ट्रॉल को काम करने के कई सारे स्वास्थवर्धक तरीके भी है जिनको अपनाकर हम कोलेस्ट्रॉल को बड़ी आसानी से नियंत्रित कर सकते है (Effective Ways To Control Cholesterol in Hindi)। बस इसके लिए अपने खान पान के साथ साथ अपने दैनिक जीवन के लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत परती है।

How To Control Cholesterol Level in Hindi: दिल से जूसरी ज्यादातर बीमारी में डॉक्टर्स सलाह देते है की अपने कोलेस्ट्रॉल को नियत्रित करों। इसके लिए जरुरी है की इसके साथ रक्तचाप को नियंत्रित किया जाये या कम किया जाये। साथ साथ स्वास्थ से जुड़ी अन्य समस्याए को भी काम किया जाये।

जब हम बात उपचार की करते है तो हमें यह भी ध्यान रखना होता है की उसके कोई साइड एइफ़्फ़ेक्ट न हो इसीसलिए कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के घरेलू उपचार (Home Remedies To Control Cholesterol) हमारे लिए काफी लाभकारी सिद्ध होते है। आजकल भागदौड़ भरी जिंदगी की वजह से हमरी लाइफस्टाइल काफी ख़राब हो चुकी है जो की दिल के बीमारियों की सबसे बरी जड़ है। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी ख़राब कोलेस्ट्रॉल का होना है। यहाँ ख़राब कोलेस्ट्रॉल का मतलब कोलेस्ट्रॉल न नियंत्रित न होना है या तो बढ़ा होगा या काम होगा। तो जब कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है उस वक्त जिस बीमारी का सबसे अधिक खतरा होता है वह है हार्ट अटैक। बढे हुवे कोलेस्ट्रॉल की वजह से किडनी का फेल होना, किडनी में स्टोन का होना जैसी कई समस्याएं भी देखने को मिलती है।

Cholesterol Level kam kaise kare

 

क्या है कोलेस्ट्रॉल – What is Cholesterol in Hindi

कोलेस्ट्रॉल शरीर में मौजूद एक तरह का फैट होता है जो हमारे शरीर के खून में ही होता है। हमारे शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल कई कारणों की वजह से जरुरी होता है जैसे जैसे शरीर के सेल्स को लचीला बनाए रखने के लिए, और जरूरत के मुताबिक शरीर में विटामिन डी के संशलेषण के लिए आदि।

मुख्यतः कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार के होते है।

  1. एलडीएल कोलेस्ट्रॉल
  2. एचडीएल कोलेस्ट्रॉल

एलडीएल कोलेस्ट्रॉल (LDL Cholesterol Kya Hai): यह कोलेस्ट्रॉल बुरे कोलेस्ट्रॉल के नाम से भी जाना जाता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को बुरे कोलेस्ट्रॉल जानने की वजह उसका हमारे रक्त धमनियों में बाधा उत्पन्न करना होता है जिससे हमारे हृदय को नुकसान पहुँचाता है।

एचडीएल कोलेस्ट्रॉल (HDL Cholesterol Kya Hai ): यह कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए अच्छे कोलेस्टोरल के नाम से भी जाना जाता है। यह हमारे दिल का ख्याल रखने का कार्य करता है।

 

 

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण ( Causes Of Rising Cholesterol in Hindi )

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कई कारण हो सकते है आइये जानते है उन करने को

– ज्यादा तनाव में रहना से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है।

– अगर हमारी खान पान संतुलित नहीं उस से भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है।

– जो लोग शराब का सेवन करते है उनका भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ा रहता है।

– कुछ लोगो में यह पाने माता पिता की वजह से जन्मजात ही मिलता है यानि की आनुवांशिकी से।

 

Cholesterol Level Kaise Kam Kare?

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के उपाय (Ways To Control Cholesterol) करना जरूरी है। हम अपनी जीवन शैली में बदलाव कर के आसानी से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकते है जिसे कुछ कारगर तरीके (Effective Ways To Control Cholesterol) हम आपको निचे बता रहे है।

खाली पेट खाएं लहसुन – Eat Garlic in Empty Stomach

लहसुन में पाया जानेवाला एलीसिन नामक हार्ट के आर्टिज्म को साफ करने का काम करता है और ब्लड प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद पहुँचाता है जिसकी वजह से हमारा कोलेस्ट्रॉल को संतुलित रखने में मदद मिलता है। नियमित रूप से एक लहसुन की चार कली खाये।

अखरोट का करें सेवन – Eat walnuts

अखरोट का सेवन से कोलेस्ट्रॉल पिघलाने में सहायता करता है। रोजाना अखरोट का सेवन कर आप अपनी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित कर सकते है।

ग्रीन टी का उपयोग Use of Green Tea

वैसे तो ग्रीन टी कई मायनो में फायदेमंद है मगर बात जब शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने की हो तो उसमे भी इसका उपयोग लाभदायक है।
इसका सेवन आप चाय की जगह पर आप नियमित रूप से कर सकते है।

लाल प्याज खाएं – Eat Red Onions

लाल प्याज में मौजूद तत्व जब शहद के साथ मिलते है तो हमे काफी लाभकारी चीजे प्रदान करते है इसीलिए लाल प्याज को शहद के साथ मिलाकर खाये काफी परिवर्तन देखने को मिलेगा।

हल्दी का उपयोग कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने में – Use of Turmeric to Control Cholesterol Level

हल्दी हमारे शरीर के लिए कई मायनो में लाभदायक होता है उनमे से एक लाभ हमारे शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का भी होता है। हल्दी का गुण घरेलु उपचार में काफी मदद करता है इसके लिए एक गिलास दूध में आधा चमच्च हल्दी मिलाकर रात को सोते समय पीना चाहिए दूसरा तरीका यह है की सुबह के समय हल्का गर्म पानी में आधा थोड़ा सा हल्दी मिलाकर पिने से भी काफी मदद मिलती है।

ओट्स भी असरदार – Oats are Also Effective For Cholesterol Control

ओट्स में मौजूद ग्लूकॉन नामक तत्व आंतों की सफाई करने में सहायक होता है। रोजाना ओट्स का सेवन कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक होता है।

लहसुन करे कोलेस्ट्रॉल कम – Garlic का उपयोग cholesterol level में

लहसुन में मौजूद कई सारे औसधिए गुण के कारण कई सारी बीमारियों के इलाज में किया जाता है। वही आप इसका इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए भी कर सकते है यह एक बेहतर तरीका भी है। कच्चे लहसुन में मौजूद एलिसन नामक तत्व एलडीएल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है।

अलसी का बीज भी है सहायक

अलसी के बीज में मौजूद लिनोलेनिक एसिड और ओमेगा 3 फैटी एसिड एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका सेवन हम हल्का गर्म दूध के साथ करे तो ज्यादा फायदा पहुँचाता है।

सेब का सिरका

सेब का सिरका कोलेस्ट्रॉल भी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मदद पहुचाता है।
एक चम्म्च सेव का सिरंका एक ग्लास पानी में मिलकर नियमित रूप से सेवन करे इस से आपको एक महीने में काफी बदलाव देखने को मिलेगा।

सूखा धनिया (coriander)

सूखा धनिया में पाया जानेवाला विटामिन ए, विटामिन सी, फोलिक एसिड और कई एंटीऑक्सीडेंट कई मायनों में हमारे शरीर की जरूरतों को पूर्ति करते है। उन जरूरतों में से एक जरुरत यह भी है तथा इसमें मौजूद तत्व शरीर के बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर दूर करते है। धनिया को गर्म पानी में उबालकर पिने से काफी मदद मिलती है।

आंवला (Amla) के फायदे

आंवला में कई सारे तत्व पाए जाते है जैसे की अमीनो एसिड और एंटीऑक्सीडेंट ये ऐसे तत्व है जो हमारे शरीर के लिए काफी मददगार होते है। इसकी मदद से हम ह्रदय से जुड़ी कई साडी बीमारियों से बच सकते है।

 

नियमित रूप से व्यायाम कोलेस्ट्रॉल कम करता है (Regular Exercise Se Cholesterol Level Kam Kre)

नियमित रूप से व्यायाम कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी सहायक होता है। ये तो कई सरे रिसर्च में भी प्रमाणित हो चूका है की अगर आप रोजाना आधे घण्टे व्यायाम करते है तो फिर आप अपने शरीर के बुरे कोलेस्ट्रॉल को आसानी से नियंत्रित कर सकते है। इसके लिए आपको किसी दवा की जरूत भी नहीं पड़ेगी।

नियमित रूप से टहलना आपके बढे हुए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है। रोजाना सुबह के समय घर से निकले और पार्क में जाए और 30 minutes तक जरूर टहले।

आप फिटनेस वीडियो में जाकर फिटनेस से जुड़ी वीडियो देख सकते है। जहा आपको अपने दैनिक जीवन में क्या वयायाम करनी चाहिए साडी जानकारी मिल जायेगी।

इसी तरह अगर आप स्विमिंग जानते है तो वो भी आप कर सकते है इस से आपके सरे शरीर का व्यायाम हो जाता है नहीं तो आप साइक्लिंग भी कर सकते है जिसके लिए आपको किसी तरह की एक्स्ट्रा सावधानी की जरुरत नहीं परती है और इसके ढेरों लाभ है।

 

Related Post:

Prevent Hair Fall: बालों को झड़ने से रोकने के घरेलु उपाय क्या है ?

Diet Plan for Pregnancy: गर्भावस्था के लिए आहार योजना क्या होना चाहिए ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *